अरवल के पांच मॉडल विद्यालयों का हुआ उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

इटवा +2 विद्यालय बना मॉडल स्कुल, उद्घाटन के अवसर पर बैठे लोग

Arwal model schools : अरवल जिले में पांच मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. यह पहल ग्रामीण छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Arwal model schools : बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरवल जिले के पांच मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले के पांच विद्यालयों का हुआ चयन

जिले के जिन मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन किया गया, उनमें सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) 2 उच्च विद्यालय इटवाँ (अरवल), 2 उच्च विद्यालय जयपुर (कलेर), 2 उच्च विद्यालय शहर तेलपा (करपी), 2 उच्च विद्यालय कुर्था (कुर्था) तथा सर्वोदय उच्च विद्यालय माली रामगढ़ (सोनभद्र बंशी सूर्यपुर) शामिल हैं.

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

2 उच्च विद्यालय इटवाँ में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया. उपस्थित लोगों ने मॉडल विद्यालय योजना को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की.

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मॉडल विद्यालयों की स्थापना एवं संचालन से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा. इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा, आधुनिक संसाधनों तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल से सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलेगी.

उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि मॉडल विद्यालय योजना जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन