जहानाबाद : आपसी विवाद में दोस्त ने ही गर्दन पर चाकू से किया वार, युवक गंभीर रुप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घोसी थाना

जहानाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां आपसी विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jehanabad Crime News : घोसी थाना क्षेत्र के भखरा गांव में बीती रात आपसी विवाद में दो दोस्तों के बीच मारपीट हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने से भखरा गांव निवासी कुंदन पांडेय (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का इलाज घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहासुनी के बाद निकाला चाकू

जख्मी कुंदन पांडेय ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी काफी अच्छी दोस्ती थी. बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच अचानक विवाद हो गया. कहासुनी के दौरान मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसी बीच दूसरे युवक ने चाकू निकालकर कुंदन की गर्दन पर वार कर दिया. चाकू के वार से उसकी गर्दन में गंभीर चोट लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा.

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से जख्मी युवक को घोसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. कुंदन ने घोसी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस दोनों दोस्तों के बीच विवाद की वजह और चाकू से हमला किए जाने के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी है. वहीं, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन