जहानाबाद: ड्यूटी के दौरान घोसी थाना के चौकीदार की मौत, तीन बेटों और एक बेटी के सिर से उठा सहारा

Updated:
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की मौत

Jehanabad News: जहानाबाद के घोसी थाना में पदस्थापित चौकीदार शालिग्राम यादव की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. नोटिस तामील कर लौटने के बाद वह बेहोश हो गए थे. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) घोसी थाना में पदस्थापित चौकीदार शालिग्राम यादव (50 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

नोटिस बांटकर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार शालिग्राम यादव अपने क्षेत्र में थाने की नोटिस बांटने गए थे. नोटिस वितरण के बाद वह सुस्ताने के लिए एक चाय दुकान पर पहुंचे और वहां चाय पी. इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गए.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बेहोश होने के बाद आसपास के लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे शालिग्राम यादव

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. बताया जाता है कि शालिग्राम यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें किसी की भी शादी नहीं हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर अस्पताल में भी परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद घोसी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन