जहानाबाद डीएम ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनती डीएम

Jehanabad News: जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जनता दरबार में 39 आवेदनों की सुनवाई की. अतिक्रमण, भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और सड़क निर्माण समेत विभिन्न मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के साथ अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 39 आवेदनों की सुनवाई की गई. जिला पदाधिकारी ने विभिन्न समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

अतिक्रमण और भूमि विवाद के मामले रहे प्रमुख

जनता दरबार में 13 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, 04 मामले भूमि विवाद, 01 मामला बंदोबस्ती पर्चा, 02 मामले नली-गली, 03 मामले सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 02 मामले सड़क निर्माण, 03 मामले राशन कार्ड तथा 03 मामले परिमार्जन से संबंधित प्राप्त हुए.

स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश

भूमि विवाद, अतिक्रमण तथा बंदोबस्ती पर्चा निर्गत से संबंधित आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल पदाधिकारियों को स्थल भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विभिन्न विभागों को मिला समस्याओं के समाधान का निर्देश

राशन कार्ड से संबंधित मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत संबंधी मामलों में कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग, नल-जल समस्या के लिए पीएचईडी तथा पेंशन मामलों के समाधान के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. अन्य मामलों के निष्पादन के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया.

कई वरीय अधिकारी रहे उपस्थित

जनता दरबार में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव सिन्हा, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग विजेता रंजन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रचना, वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान, वरीय उप समाहर्ता नेहा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: शाहाबाद बनेगा शिक्षा का केंद्र, हर प्रखंड में खुलेंगे डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन