Jehanabad : खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की नेवारी खाक

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की नेवारी खाक

नगर पंचायत के वीरुपुर गांव में एक किसान के खलिहान में लगे नेवारी के पुंज में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य के नेवारी जल कर नष्ट हो गई. बताया जाता है कि वीरुपुर गांव के किसान सुबोध पासवान के खलिहान में नेवारी के पुंज लगा हुआ था,

विज्ञापन

घोसी. नगर पंचायत के वीरुपुर गांव में एक किसान के खलिहान में लगे नेवारी के पुंज में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य के नेवारी जल कर नष्ट हो गई. बताया जाता है कि वीरुपुर गांव के किसान सुबोध पासवान के खलिहान में नेवारी के पुंज लगा हुआ था, तभी शनिवार की रात्रि अचानक आग लग गई. आग की तेज लपट देख आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए आग बुझाने लगे, लेकिन आग की तेज लपट रहने के कारण ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक नेवारी के पुंज जल कर नष्ट हो गयी.

घोसी पुलिस ने शराब धंधेबाज को भेजा जेल

घोसी. पुलिस ने रविवार को शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी दौरान घोसी थाने की पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज सैदपुर गांव के रामाश्रय मांझी बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर पूर्व से घोसी थाने में शराब के मामले में प्राथमिकी दर्ज है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा िक शराब धंधेबाजों के खिलाफ आगे भी कार्रवई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन