Jehanabad : चिकित्सा कर्मियों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : चिकित्सा कर्मियों ने किया रक्तदान

स्वास्थ्य विभाग अरवल के सौजन्य से सीएचसी कलेर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

कलेर. स्वास्थ्य विभाग अरवल के सौजन्य से सीएचसी कलेर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नंदबिहारी शर्मा के नेतृत्व में शिविर चला. सबसे पहले चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि दूसरों को प्रेरित करने से पहले खुद रक्तदान करना चाहिए. इससे आम लोगों में जागरूकता आती है कि एक बूंद खून किसी की जान बचा सकती है. डॉ शर्मा ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता. केवल स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि पैसा और संपत्ति दिखावे का दान है, लेकिन रक्तदान महादान है. इससे किसी की जिंदगी बच सकती है. यही मानव कल्याण की सबसे बड़ी उपलब्धि है. कुल सात यूनिट रक्त दान किया गया. शिविर में स्वास्थ्य प्रबंधक अशरफ कमाल, हेल्थ एजुकेटर राजेंद्र कुमार प्रभाकर, लिपिक मुकेश कुमार, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन