जहानाबाद में 48 बोतल विदेशी शराब के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Jehanabad News: जहानाबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 बोतल विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर नाका नंबर एक के पास छापेमारी की गई.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद जिले में शराब कारोबारियों और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के नाका नंबर एक के पास कार्रवाई करते हुए 48 बोतल विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया.
बैग की तलाशी में मिली 48 बोतल विदेशी शराब
गिरफ्तार युवक की पहचान मखदुमपुर डीह निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें मैकडॉवेल ब्रांड की 180 ML की 48 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
गुप्त सूचना पर बिछाया गया था जाल
उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रंजीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब की खेप लेकर आने वाला है. सूचना के आधार पर टीम नाका नंबर एक स्थित रेलवे गुमटी के पास पहले से निगरानी कर रही थी. इसी दौरान बैग लेकर रेलवे लाइन किनारे से गुजर रहे युवक को रोककर जांच की गई और शराब बरामद हुई.
शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










