जहानाबाद में दो जगहों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, विदेशी और देसी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में विदेशी व देसी शराब बरामद, तीन पर केस दर्ज

सर आपके साथ जप्त बलेनो कार

जहानाबाद पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर विदेशी और देसी शराब बरामद की है, जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

विज्ञापन

जहानाबाद में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से जहानाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विदेशी और देसी शराब बरामद की है. दोनों मामलों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बाल्टी फैक्ट्री के पास मिली भारी मात्रा में विदेशी शराब

पुलिस की पहली कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र स्थित बाल्टी फैक्ट्री के समीप की गई. गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. इस मामले में परसबिगहा थाना क्षेत्र के कल्डी निवासी अर्जुन यादव और नगर थाना क्षेत्र के पिंटू यादव को आरोपित बनाया गया है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सलेमपुर गांव से छह लीटर देसी महुआ शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई कल्पा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में की गई. एएसआई दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जटू मांझी के घर पर छापेमारी कर छह लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की. इस मामले में जटू मांझी के खिलाफ भी मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. आगे भी अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा.

जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन