जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद

बरामद शराब
जहानाबाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कुंतल जावा महुआ और 34 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जहानाबाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को हुलासगंज थाना क्षेत्र के अदरखी वीघा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब माफियाओं द्वारा शराब बनाने के लिए छिपाकर रखा गया 5 कुंतल जावा महुआ बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही पूरे जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इसके अलावा 34 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई।
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
छापेमारी के बाद पुलिस ने बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शराब बेचने और पीने के आरोप में छह गिरफ्तार
इधर, कलपा थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में दाउदपुर निवासी जनक मांझी को गिरफ्तार किया। वहीं नगर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में फिदा हुसैन रोड निवासी मनोज कुमार और दक्षिणी दौलतपुर निवासी कृष्णा पासवान को गिरफ्तार किया।
कोडौना थाना पुलिस की भी कार्रवाई
कोडौना थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में लोदीपुर निवासी चंद्रशेखर यादव, लालमन बीघा निवासी अरविंद कुमार तथा कोरामबन जलालपुर निवासी शैलेश पासवान को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










