Jehanabad : आंबेडकर रथ का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Published by :MINTU KUMAR
Published at :08 May 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : आंबेडकर रथ का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा प्रदेशव्यापी भीम जनसंवाद यात्रा के तहत आज जहानाबाद में आंबेडकर रथ का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार करना और समाज के वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर.

जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा प्रदेशव्यापी भीम जनसंवाद यात्रा के तहत आज जहानाबाद में आंबेडकर रथ का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार करना और समाज के वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम की शुरुआत जदयू जिला कार्यालय, जहानाबाद में आंबेडकर रथ के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद रथ को जिले के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न किया गया.

प्रमुख कार्यक्रम काको नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 तथा खलिशपुर पंचायत के जहरबिगहा मुसहरी में आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू काको प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी ने की, जबकि मंच संचालन सूरज कुमार ने किया. इस अवसर पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश त्यागी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने जो समाजिक समरसता और समता का संदेश दिया, उसे घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. साथ ही जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जदयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आंबेडकर के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं.

कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम, डॉ मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,जदयू नेता मनोज पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, चंदन, मिथिलेश प्रसाद समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं एवं सैंकड़ों ग्रामीण एवं आम लोगों की उपस्थिति रही. उपस्थित नेताओं ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में जदयू की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन