Jehanabad : 29 से पंचायतों में बैठक करने का जदयू ने लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : 29 से पंचायतों में बैठक करने का जदयू ने लिया निर्णय

जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की. बैठक में जिले भर के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की उपस्थिति रही. बैठक का उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना पर मंथन करना था. बैठक में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन एवं घोसी विधानसभा प्रभारी अरुण पटेल उपस्थित रहे. तीनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 29 जून से जिले की सभी पंचायतों में जदयू की पंचायत स्तरीय बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना एवं संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा, हमें संगठन की जड़ों को और गहरा करना होगा ताकि जनता का विश्वास और अधिक दृढ़ हो सके. पंचायत स्तरीय बैठकें न सिर्फ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का माध्यम होंगी, बल्कि जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का भी अवसर प्रदान करेंगी. जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि यह बैठक संगठन के प्रत्येक स्तर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए था. 29 जून से शुरू होने वाली पंचायतस्तरीय बैठकों के माध्यम से हम जदयू की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे. सभी प्रखंड व प्रकोष्ठ अध्यक्षों को इस दिशा में सशक्त भूमिका निभानी होगी. जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है. हमें अपनी रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए पंचायत स्तर तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है. डिजिटल और प्रत्यक्ष माध्यमों से जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा. उपस्थित नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि जदयू एक विचार और सिद्धांत आधारित पार्टी है. हमें संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना है. पंचायत स्तर की बैठकें इस दिशा में निर्णायक साबित होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन