Jehanabad : घूस लेने के आरोपित हेड क्लर्क निलंबित

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : घूस लेने के आरोपित हेड क्लर्क निलंबित

सोमवार को निगरानी के हत्थे चढ़े शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

अरवल. सोमवार को निगरानी के हत्थे चढ़े शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा को सेवामुक्त कर दिया गया है. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डीइओ दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधान लिपिक को निलंबित करने के लिए अनुशंसा पत्र मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र भेज दिया गया है. वहीं डाटा ऑपरेटर का नियोजन रद्द कर दिया गया है. मालूम हो कि शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक और डाटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था. दोनों सेवानिवृत्त शिक्षक को सेवा के बाद लाभ देने के लिए 50 हजार रुपये घूस लिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन