Jehanabad : जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामले का हुआ निबटारा

Published by :MINTU KUMAR
Published at :12 Apr 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामले का हुआ निबटारा

वंशी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामलों का निबटारा किया गया. सीओ प्रेम आनंद प्रसाद तथा थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने फरियादियों के भूमि से संबंधित मामले का निबटारा किया.

विज्ञापन

वंशी. वंशी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामलों का निबटारा किया गया. सीओ प्रेम आनंद प्रसाद तथा थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने फरियादियों के भूमि से संबंधित मामले का निबटारा किया. जनता दरबार में तुर्कतेलपा निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के आवेदन पर पांच पुत्र एवं तीन पुत्री के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर सीओ ने सलाह दिया. उन्होंने कहा कि आपलोग आंचल एवं ग्राम कचहरी स्तर पर अनुमंडल में डीसीएलआर के पास एवं सिविल कोर्ट में पार्टीशन दायर कर अपने सुविधा अनुसार सर्वसम्मति से बटवारा कर सकते हैं. दूसरी याचिका लोहारबिगहा ग्राम से जो दोनों आंखों से सुर थी. उनका आवेदन लेकर जमीन के कागजात के साथ अगले शनिवार को आने की सलाह दिया. वहीं दो याचिकाकर्ता को जमीन का नापी फिर से करवाने का सलाह दिया. इस मौके पर सहायक थानाध्यक्ष अमर कुमार, मुंशी दीपक कुमार समेत कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन