ePaper

Jehanabad : गांव-गांव जाकर एफसीआइ खरीद रहा गेहूं

Updated at : 16 Apr 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : गांव-गांव जाकर एफसीआइ खरीद रहा गेहूं

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए सरकार संकल्पित है. सहकारिता विभाग द्वारा गेहूं की खरीद के लिए जिले में 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए सरकार संकल्पित है. सहकारिता विभाग द्वारा गेहूं की खरीद के लिए जिले में 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एक अप्रैल से गेहूं की खरीद आरंभ हुआ है जो 15 जून तक गेहूं खरीदी जायेगी. विभाग द्वारा गेहूं खरीदारी के लिए जिले के 84 पैक्स और चार व्यापार मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. हालांकि पैक्स व व्यापार मंडल में गेहूं बेचने में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं. सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की कीमत 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. जबकि व्यापारी किसान के खलिहान से ही इससे अधिक दाम देकर गेहूं की खरीदारी कर ले रहे हैं. किसानों की मानें तो सरकारी दर से अधिक बाजार में उन्हें कीमत मिल रहा है. व्यापारी के हाथों गेहूं बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हो रही है. व्यापारी खुद बोरा, तराजू एवं वाहन लेकर खलिहान में पहुंच रहे हैं, वहीं से किसान के गेहूं खरीद ले रहे हैं. जबकि पैक्स तथा व्यापार मंडल में गेूहूं बेचने के लिए किसानों को बोरा की व्यवस्था करना होता है. साथ ही गेहूं लेकर व्यापार मंडल तक पहुंचाना होता है जिससे किसानों को परेशानी होती है. यही कारण है कि किसान पैक्स व व्यापार मंडल में गेहूं बेचने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके कारण जिले में अब तक मात्र 115 एमटी गेहूं की खरीद हुई है. विभाग द्वारा किसानों की इस परेशानी को देखते हुए अब गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदने का निर्णय लिया गया है. एफसीआइ की गाड़ी अब गांव-गांव पहुंच रही है जहां किसानों से गेहूं की खरीद किया जा रहा है. साथ ही ऑनस्पॉट पेमेंट भी किया जा रहा है. न बोरा देने का झंझट किसानों को करना पड़ रहा है, न पैक्स में गेहूं पहुंचाने की परेशानी ही उठानी पड़ रही है. व्यापार मंडल द्वारा गांव-गांव में किसानों को गेहूं बेचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन