Jehanabad : पिकअप से 1302.24 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पिकअप से 1302.24 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया. राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर एक पिकअप से 1302.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कलेर/घोसी.

पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया. राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर एक पिकअप से 1302.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. उसके साथ बैठा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कृति कमल के नेतृत्व में की गयी. कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और सशस्त्र बल की टीम ने कलेर पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान दाउदनगर की ओर से आ रही महिंद्रा पिकअप को रोकने का इशारा किया गया. चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को दिलावरपुर के राजधानी होटल के पास रोका. गाड़ी से एक व्यक्ति कूदकर फरार हो गया. पुलिस ने चालक को पकड़ा. उसने अपना नाम दुर्गेश कुमार बताया. वह बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पूछताछ में उसने भागने का कारण नहीं बताया. गाड़ी की तलाशी में प्लास्टिक कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब मिली. इसमें किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर 828 लीटर, बडवाइजर मैग्नम बीयर 336 लीटर और ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 138.24 लीटर शामिल है. कुल 113 कार्टन में 3096 बोतलें बरामद की गईं. पुलिस ने शराब, पिकअप और चालक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया. कलेर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत कांड संख्या 65/2025 दर्ज किया गया है. फरार व्यक्ति की तलाश जारी है. वहीं बरदलीबिगहा गांव में शराब का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है. सूचना के बाद कलेर पुलिस ने बरदलीबिगहा गांव के पइन स्थित खेत के पास छापेमारी किया जहां कुछ युवक शराब का सेवन कर रहे थे. पुलिस को देखते ही शराब सेवन कर युवकों ने भागना शुरू कर दिया. इसे बाद इस धंधे में संलिप्त तस्कर को पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

वहीं घोसी के ओकरी पुलिस ने चंधरिया कब्रिस्तान से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इस सिलसिले में ओकरी थाने की पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चंधरिया कब्रिस्तान में देसी शराब रखा हुआ है. सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए चन्धरिया कब्रिस्तान में छापेमारी की गई तो 15 लीटर शराब बरामद करते हुए शराब बनाने की सामग्री को भी नष्ट किया गया है. इस सिलसिले में अज्ञात शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन