ePaper

Jehanabad : जहानाबाद की बीपीएससी शिक्षिका ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग

Updated at : 22 Apr 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जहानाबाद की बीपीएससी शिक्षिका ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग

अनुमंडल अंतर्गत कोसी बराज के फाटक संख्या छह के अपस्ट्रीम में मंगलवार को एक 25 वर्षीया शिक्षिका पूजा कुमारी ने मोबाइल पर बात करते हुए कोसी नदी में छलांग लगा दी.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल)/जहानाबाद. अनुमंडल अंतर्गत कोसी बराज के फाटक संख्या छह के अपस्ट्रीम में मंगलवार को एक 25 वर्षीया शिक्षिका पूजा कुमारी ने मोबाइल पर बात करते हुए कोसी नदी में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व नेपाल एनडीआरएफ की टीम द्वारा महिला की तलाश शुरू कर दी गई है. पांच घंटे बाद भी शिक्षिका का पता नहीं चल सका. नदी में छलांग लगाने वाली शिक्षिका बसंतपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 06 स्थित प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला में बीपीएससी टीआर 01 शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. वह मूल रूप से जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र अंतर्गत कूकरी बिगहा वार्ड नंबर 01 की निवासी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा ने नदी में छलांग लगाने से पहले घाट पर अपनी स्कूटी की चाबी, चप्पल, दोनों हाथों का कंगन, पैरों की बिछिया, दुपट्टा और मास्क छोड़ दिया था. वह मोबाइल पर बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या 06 तक पहुंची और फिर ऊपर चढ़कर उत्तर दिशा की ओर बढ़ी. स्थानीय निवासी चंदर मुखिया को अनहोनी की आशंका हुई, तो पास के पुलिस चौकी में सूचना देने दौड़े, लेकिन तब तक पूजा नदी में छलांग लगा चुकी थी. वहीं थाना क्षेत्र के कुकरीबिगहा गांव की शिक्षिका रही पूजा कुमारी ने सुपौल में आत्महत्या कर ली है जिसकी पोस्टिंग सुपौल के एक विद्यालय में थी. मंगलवार की देर शाम जब ग्रामीणों की सूचना मिली तो गांव में मातम छा गया. इस बाबत ग्रामीण कृष्णबलम यादव, उदय कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि पूजा कुमारी ग्रामीण उमेश यादव की पुत्री थी जिसका शादी प्रखंड के बेला-बिर्रा गांव में संदीप कुमार के साथ हुई थी, जिसकी 3 साल की बेटी एवं एक साल का बेटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन