ePaper

Jehanabad : गाली देने से मना करने पर की मारपीट, केस दर्ज

Updated at : 06 May 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : गाली देने से मना करने पर की मारपीट, केस दर्ज

सलेमपुर में गाली देने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सलेमपुर के रहने वाले साजन विंद ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सलेमपुर में गाली देने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सलेमपुर के रहने वाले साजन विंद ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 4 मई को नवादा से काम कर घर आया, तो उस समय छोटेलाल विंद, कोसमी कुमारी, जुल्मी देवी गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना किया तो जोगेश्वरी विंद मेरे साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के क्रम में अभियुक्तों ने मेरे गले से सोने का लॉकेट व छीन लिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस छानबीन में जुटी है.

छापेमारी में दो वारंटी गिरफ्तार, गया जेल

घोसी. पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घोसी थाने की पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी में लखावर गांव के पप्पू कुमार एवं उबेर गांव के डब्ल्यू कुमार बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी पर न्यायालय से वारंट निर्गत था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन