Jehanabad : बाजार करने बंधुगंज आये युवक की बस की ठोकर से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बाजार करने बंधुगंज आये युवक की बस की ठोकर से हुई मौत

ओकरी थाना क्षेत्र के बंधुगंज के समीप बस के धक्के से युवक की मौत हो गयी. मृतक घोसी थाना के भारथु गांव का रहने वाला सुंदरम कुमार (18 वर्ष) है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. ओकरी थाना क्षेत्र के बंधुगंज के समीप बस के धक्के से युवक की मौत हो गयी. मृतक घोसी थाना के भारथु गांव का रहने वाला सुंदरम कुमार (18 वर्ष) है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में मृतक के चाचा अरुण महाराज ने बताया कि मृतक गुरुवार की शाम बाजार करने बंधुगंज गया हुआ था. बाजार में खरीददारी करने के बाद बंधुगंज से घर लौट रहा था. इसी दौरान तेल्हाड़ा जा रही एक यात्री बस ने उसे ठोकर मार दिया. ठोकर मारने के बाद बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा है. युवक की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन