जिले की सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 21 May 2026 7:28 AM

विज्ञापन

मदनगंज प्रखंड में निरीक्षण करती डीएम

Jahanabad News: कृषि विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jahanabad News: कृषि विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों में संचालित कैंपों का निरीक्षण कर फार्मर आईडी निर्माण कार्यों की समीक्षा की.

फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों से बातचीत की तथा अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया. अधिकारियों ने बताया कि फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज अनुदान सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा.

प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित पंचायतों का नियमित भ्रमण करें और प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करें. साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं पंचायतों में जाकर किसानों से सीधे संवाद करें और फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाएं. जिन पंचायतों अथवा प्रखंडों में कार्य की प्रगति धीमी पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अभिलेखीय त्रुटियों के सुधार पर भी दिया गया जोर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभिलेखीय त्रुटियों के कारण किसी भी किसान को योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए.। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन परिमार्जन आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अलावा पंचायत समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र एवं आवास सहायकों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य करने और किसानों को सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया.

वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का किया निरीक्षण

सरकार के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर फार्मर आईडी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया. डॉ. प्रीति द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के पूर्वी सरेन पंचायत, सुमेरा पंचायत, बालानौर पंचायत, कोह पंचायत तथा सुपी पंचायत का निरीक्षण किया गया. वहीं शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा रजैया पंचायत एवं गिरिधर पंचायत में चल रहे कैंपों का जायजा लिया गया.

किसानों से निःशुल्क फार्मर आईडी बनवाने की अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निःशुल्क अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ प्राप्त किया जा सके.

ALSO READ: बिहार बोर्ड में सिंगल विंडो प्रणाली शुरू, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन