Jehanabad : विभागों के बीच समन्वय व संवाद बनाये रखना आवश्यक : सचिव

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की उपस्थिति में जिले के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Jehanabad Election. अरवल . भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की उपस्थिति में जिले के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्वाचन कार्यों से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे सभी चुनावी कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. सभी नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की प्रस्तुति और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम, कंट्रोल रूम संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, सामग्री वितरण और संचार व्यवस्था जैसे प्रमुख विषयों की बारीकी से समीक्षा की. सचिव दुबे ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों की सफलता प्रत्येक कर्मी के समुचित प्रशिक्षण पर निर्भर करती है. इसलिए एक-एक कर्मी को संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, और यदि किसी कर्मी को किसी भी प्रकार की शंका है, तो उसका समाधान तत्काल किया जाए. सचिव ने यह भी कहा कि सभी विभागों के बीच समुचित समन्वय और संवाद बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक पदाधिकारी को अपने निर्धारित उत्तरदायित्वों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य समयबद्ध रूप से एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न हो, ताकि मतदान दिवस तक की सभी तैयारियां पूरी की जा सकें. बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप), प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, सामग्री प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम संचालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी़ बैठक में अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधिकारी सहित सभी संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन