Jehanabad News : महिला संवाद में महिलाओं के उत्थान के बारे में दी गयी जानकारी

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 21 Apr 2025 11:22 PM

विज्ञापन

महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार जिले के पांचों प्रखंडों के कुल 10 ग्राम संगठनों में आयोजित किया गया. सभी प्रखंडों में महिला संवाद रथ वाहन में लगे एलसीडी स्क्रीन पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

अरवल. महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार जिले के पांचों प्रखंडों के कुल 10 ग्राम संगठनों में आयोजित किया गया. सभी प्रखंडों में महिला संवाद रथ वाहन में लगे एलसीडी स्क्रीन पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस संवाद में महिलाओं ने खुलकर अपने अपने अनुभव को साझा किया और अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया. महिलाओं ने बताया कि किस तरह महिला उत्थान योजनाओं से आज उनके जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव आया है. संवाद के दौरान स्थानीय महिलाओं ने स्थानीय मुद्दों पर खुलकर बात रख रहीं हैं. सरकार की नीति निर्धारण में अपना सुझाव देने से संवाद में उपस्थित महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही. जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद में भाग लेने वाली महिलाओं की कुल संख्या 3292 रही. इस कड़ी में अरवल प्रखंड की पखरपुर पंचायत के पखरपुर गांव में भी महिला संवाद कार्यक्रम किया गया. संवाद के दौरान महिलाओं के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाएं का लिफलेट और मुख्यमंत्री संदेश का वितरण भी किया गया. उपस्थित महिलाओं ने बताया कि कैसे बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ,जीविका योजना ने उनके जीवन बदलाव की नई गाथा लिखी है. कार्यक्रम के दौरान जीविका जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी ने महिला संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला वीणा देवी, रीता देवी, बबीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा किया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सराहते हुए सरकार को धन्यवाद दिया. मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने संवाद में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी आकांक्षाओं को संवाद के दौरान जरूर रखें, ताकि जो भी स्थानीय समस्याएं हैं उन्हें चिह्नित कर निराकरण करने में मदद मिल सके. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला टिंकू देवी ने अपनी आकांक्षा में पखरपुर गांव की नली-नालों की मरम्मत, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि, पंचायत स्तर पर जीविका भवन का निर्माण, आवास की सुविधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता रखी हैं. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, बीडीओ सुषमा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन के साथ साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन