मांगों को लेकर गृह रक्षावाहिनी ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2025 11:00 PM
केंद्रीय कमेटी बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया.
जहानाबाद/अरवल. केंद्रीय कमेटी बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. संघ के अध्यक्ष मिथिलेश्वर सिंह ने गृहरक्षकों को कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 28 जनवरी को सभी गृहरक्षक थाली पीटते हुए सड़क के मुख्य मार्ग से डीएम कार्यालय तक व 29 जनवरी को सड़क के मुख्य मार्ग होते हुए सरकार के विरुद्ध मशाल जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय तक जायेंगे. अध्यक्ष ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के बिहार पुलिस के समक्ष कर्तव्य भत्ता व महंगाई भत्ता देने, दूसरे राज्य के गृहरक्षकों के वर्षों से कर्तव्य पर रहने के कारण कर्तव्य भत्ता सहित छुट्टी प्रदान करने, महिला गृहरक्षकों को दो दिन विशेष अवकाश व मातृत्व अवकाश देने, सेवानिवृत्त गृहरक्षक को सेवानिवृत्ति लाभ सभी को प्रदान करने, 20 एवं 10 वर्षों को हटाकर मात्र पांच बाउंड को ही मान्यता देने, बढ़ती हुई महंगाई के देखते हुए अनुग्रह अनुदान की राशि 4 लाख से बढ़कर 10 लाख करने, गृहरक्षकों को कर्तव्य के दौरान बीमारी या दुर्घटनाग्रस्त होने पर इलाजरत अवधि तक कर्तव्य मानते हुए भत्ता की भुगतान करने, प्रत्येक गृहरक्षकों को पुलिस के समान प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता देने की मांग शामिल हैं. धरना में संघ के अध्यक्ष मिथिलेश्वर सिंह, सचिव गोवर्धन सिंह यादव ने भाग लिया. वहीं अरवल में भी बिहार होमगार्ड स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर जिला होमगार्ड के जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन होमगार्ड कार्यालय से समाहरणालय तक निकाला गया. प्रदर्शन में रंजीत कुमार शर्मा, मो खलील अंसारी, दिनेश पासवान, अशोक कुमार थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










