अरवल : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीए उच्च विद्यालय में लगी तिरंगा प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन

हर घर तिरंगा प्रदर्शनी | Prabhat Khabar Network

अरवल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिला स्तरीय तिरंगा प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड कैडेटों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Arwal News : अरवल में हर घर तिरंगा-2026 कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन अरवल एवं जिला कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय, जीए उच्च विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय तिरंगा प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के भारत स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला नियोजन पदाधिकारी भावना उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सराहनीय योगदान दिया है. कैडेटों ने देशभक्ति की थीम पर पिरामिड प्रदर्शन कर राष्ट्र के प्रति अपने उत्साह, समर्पण और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया.

घर-घर तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

भारत स्काउट एवं गाइड, अरवल के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया. साथ ही आम लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड कैडेट जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं.

देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

जीए उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि स्काउट एवं गाइड कैडेटों में देशप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

कैडेटों ने तिरंगा प्रदर्शनी, देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पिरामिड प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ. इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन