Jehanabad : पुल की रेलिंग से टकरायी स्कॉर्पियो जिम संचालक की मौत, तीन घायल

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

घोसी थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. बंधुगंज स्थित फल्गु नदी के झुनकी नदी पुल पर हुई इस घटना में एक युवा जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गयी

विज्ञापन

घोसी

. घोसी थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. बंधुगंज स्थित फल्गु नदी के झुनकी नदी पुल पर हुई इस घटना में एक युवा जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धानीबिगहा गांव निवासी विवेक राज के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.जानकारी के अनुसार विवेक राज अपने दोस्तों के साथ नालंदा जिले के तेल्हाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. समारोह के बाद सभी लोग स्कॉर्पियो वाहन से अपने घर लौट रहे थे. देर रात जैसे ही वाहन बंधुगंज के पास झुनकी नदी पुल पर पहुंचा, अचानक वह अनियंत्रित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने से पुल की रेलिंग से टकरा गयी, जिसके बाद स्कॉर्पियो पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में वाहन चला रहे विवेक राज की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल युवक को पटना के आइजीएमएस रेफर किया गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया. बताया जाता है कि विवेक राज काको क्षेत्र में जिम संचालित करते थे और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनकी असमय मौत से इलाके में शोक का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गये. गांव के लोग बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन