Jehanabad : बंद घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपये की चोरी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

महेंदिया थाना क्षेत्र के कंचनबिगहा गांव में बीते रविवार को एक बंद घर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र के कंचनबिगहा गांव में बीते रविवार को एक बंद घर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. कंचनपुर निवासी अरविंद कुमार के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पीड़ित अरविंद कुमार ने महेंदिया थाना में दिए आवेदन में बताया कि चोर घर से चांदी के बर्तन का एक सेट, 15 चांदी के सिक्के, 5 पीस चांदी का मछली-पान पत्ता, 5 चांदी की कसौली, 2 सोने की चेन, 15-15 ग्राम के दो सोने के कंगन, 26 ग्राम का सोने का गला सेट, 40 ग्राम का अन्य गहना, करीब ढाई सौ ग्राम चांदी का पायल और 20,000 रुपये नकद चोरी कर ले गये. बताया जाता है कि गृहस्वामी के परिजन बाहर छपरा में रहते हैं और मार्च महीने में घर आए थे. उन्हें 29 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फिर से आना था, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों ने भी पुलिस को सूचना दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन