Jehanabad : शादी समारोह में गैस लीकेज से लगी आग, बच्चा समेत छह लोग झुलसे

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गयी, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से अचानक भीषण आग लग गयी. इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत छह लोग झुलसकर घायल हो गये

विज्ञापन

काको . भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गयी, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से अचानक भीषण आग लग गयी. इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत छह लोग झुलसकर घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, सुबोध कुमार के घर उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. घर में उत्सव का माहौल था और बड़ी संख्या में रिश्तेदार जुटे हुए थे. महिलाएं रसोइघर में भोजन तैयार करने में व्यस्त थीं. इसी दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि रसोईघर में मौजूद महिलाएं और एक बच्चा उसकी चपेट में आ गए. कुछ ही क्षणों में खुशियों का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया. घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सिताबो देवी और लक्षो देवी शामिल बताई जाती हैं. सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद जहां एक ओर शादी की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन