मठेर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

कड़ौना थाना क्षेत्र के मठेर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर थाने में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जहानाबाद.
कड़ौना थाना क्षेत्र के मठेर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर थाने में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के बिगन चौधरी ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 24 अगस्त को अमित चौधरी, संजीव कुमार, सन्नी कुमार समेत 6 नामजद मेरे घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना किया तो सभी आरोपित लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया जिस���े मैं बुरी तरह जख्मी हो गया.
हो- हल्ला होने पर मेरी पत्नी एवं बच्चे मुझे बचाने के लिए आये तो उनके साथ भी आरोपितों ने मारपीट किया. इधर दूसरे पक्ष के रीता देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. इसी क्रम में ईश्वर चौधरी, कलवा देवी समेत आठ नामजद आए और गाली-गलौज करने लगे. जब गाली देने का विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया. इस क्रम में आरोपितों ने जान मारने की नीयत से लोहे की रॉड से प्रहार किया. जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










