Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने उत्तरापट्टी गांव से शराब के नशे में हंगामा करते पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने उत्तरापट्टी गांव से शराब के नशे में हंगामा करते पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पिता- पुत्र कामेश्वर बिंद व मनकार बिंद शामिल हैं. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों लोग शराब के नशे में होकर घर में हंगामा कर रहे थे जिस पर घर के परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घर से दोनों लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बधार से सबमर्सिबल मोटर पंप की चोरी

मखदुमपुर. थाना क्षेत्र के नेवारी गांव स्थित बधार से चोरों ने सबमर्सिबल मोटर पंप की चोरी कर ली. पीड़ित किसान अमित कुमार ने बताया खेतों की पटवन को लेकर बधार में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन