Jehanabad News : मगध विवि में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए 24 से नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News : मगध विवि में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए 24 से नामांकन

मगध विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2025–29 में नामांकन के लिए 24 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. विद्यार्थी बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो मई तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद. मगध विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2025–29 में नामांकन के लिए 24 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. विद्यार्थी बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो मई तक आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस संबंध में एक सूचना जारी की गई है, जिसे सभी संबंधित कॉलेजों के सूचना पट्टों पर भी चस्पा किया गया है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मगध विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी गयी है. इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन कर विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन