Jehanabad : वीसी से सीएम ने जिलास्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र भवन का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : वीसी से सीएम ने जिलास्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र भवन का किया शिलान्यास

सीएम नीतीश कुमार द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

सीएम नीतीश कुमार द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त हुईं. मुख्यमंत्री ने अपने कर-कमलों से जिलास्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का शिलान्यास तथा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन, हुलासगंज का उद्घाटन वीसी के माध्यम से किया. जिलास्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र भवन की स्वीकृत राशि 10.9435 करोड़ रुपये है. यह भवन जिले में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन, अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण तथा संसाधनों के केंद्रीकरण का महत्वपूर्ण आधार बनेगा. इससे जिले में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. वहीं हुलासगंज में स्थापित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन, जिसकी स्वीकृत राशि 1,11,79,286 रुपये है, ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. चिकित्सालय से पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में डीएम अलंकृता पांडेय की उपस्थिति में ग्राम प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जिलास्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन के निर्माण से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी. वहीं हुलासगंज में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के उद्घाटन से पशुपालन क्षेत्र में नयी संभावनाएं विकसित होंगी, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन