Jehanabad : रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सफाई अभियान

रेलवे ने रविवार को स्वच्छता पखवारा के तहत स्टेशन पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

रेलवे ने रविवार को स्वच्छता पखवारा के तहत स्टेशन पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के अलावे नालियों और शौचालयों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया. वहीं इस दौरान सफाई मशीनों, उपकरणों और सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित किया गया. रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया. रेलवे स्टेशन पर व्याप्त कचरे की सफाई की गयी. साथ ही लोगों से अपील किया गया कि स्वच्छ वातावरण आवश्यक है जिसे बनाये रखने के लिए सभी की भूमिका अनिवार्य है. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया. रेलवे ट्रैक की भी गहन सफाई की गयी.

ट्रैक के आसपास उगे अवांछित झाड़ियों और घासों को हटाया गया. स्वच्छ एवं सुरक्षित रेल परिसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित कर्मियों ने विशेष अभियान संचालित किया. स्वच्छता अभियान में स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के कई कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन