Jehanabad : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निरंजनबिगहा गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

कुर्था . थाना क्षेत्र के निरंजनबिगहा गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर बाजार निवासी मित्तल विंद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह मंगलवार दोपहर तिलक समारोह से लौट रहा था, तभी किंजर-कुर्था मुख्य मार्ग पर निरंजनबिगहा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कुर्था थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष समीर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कलेर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की गयी जान

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद स्थित एनएच-139 पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय जयनाथ महतो की मौत हो गयी. वे घर से बाजार स्थित सूर्य मंदिर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पटना ले जाने के क्रम में विक्रम के पास रास्ते में ही जयनाथ महतो की मौत हो गयी. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि बाइक सवार इमामगंज से सैदपुर एक बारात में जा रहा था और रास्ता भटककर तेज रफ्तार में बलिदाद पहुंच गया, जिससे यह हादसा हुआ. दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन