Jehanabad : दीवार से टकरायी बाइक, दो युवकों की गयी जान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नतौल नहर ब्रांच के समीप रूगदे बिगहा गांव के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नतौल नहर ब्रांच के समीप रूगदे बिगहा गांव के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान काको थाना क्षेत्र के रतन बिगहा गांव निवासी पंकज कुमार और अनिल कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक अशोक कुमार बताया जाता है़. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रतन बिगहा से बराबर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पंकज और अनिल को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन