जहानाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में वसूला गया करीब 6 लाख जुर्माना
Published by : raginisharma Updated At : 15 May 2026 5:57 PM
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
Bihar News: जहानाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है. एसपी अपराजिता लोहान के निर्देश पर जिलेभर में वाहन जांच के दौरान पिछले एक सप्ताह में करीब 5.89 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर हुई, जिनसे लगभग 2.60 लाख रुपये फाइन लिया गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
Bihar News: (संजय अनुराग) जहानाबाद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. जिले में अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से करीब 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है. एसपी अपराजिता लोहान के निर्देश पर जिलेभर में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में जिलेभर में कुल 5 लाख 89 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. सबसे अधिक कार्रवाई बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर की गई, जिनसे करीब 2 लाख 60 हजार रुपये का फाइन वसूला गया.
जिलेभर में चलाया जा रहा सघन वाहन जांच अभियान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जहानाबाद शहर समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई. जांच अभियान के दौरान आरसी, टैक्स टोकन, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट और हेलमेट की जांच की गई .पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर भी कार्रवाई
वाहन जांच के दौरान केवल शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों से 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं ट्रिपल राइडिंग करने वालों से 8 हजार रुपये का फाइन किया गया. इसके अलावा बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों से 20 हजार रुपये, यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों में 46 हजार रुपये, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से 1 हजार रुपये तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों से 8 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में करीब 2 लाख रुपये का अतिरिक्त फाइन लगाया गया.
नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.पुलिस प्रशासन ने लोगों से हेलमेट पहनने, वैध कागजात साथ रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालकों की छोटी लापरवाही कई बार बड़े हादसों का कारण बनती है. ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










