Bihar News: सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड दरोगा समेत दो की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Oct 2024 12:41 PM
Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भवरिया मोड़ के समीप की है. जहां सुबह-सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भवरिया मोड़ के समीप की है. जहां सुबह-सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतकों की पहचान रतनी प्रखंड के कसवां गांव निवासी पूर्व पंचायत सेवक देवेंद्र शर्मा एवं सदर प्रखंड के किनारी गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा अशोक शर्मा के रूप में की गई है.
रिटायर्ड दरोगा की घटनास्थल पर मौत
त्योहार के दिन हुए इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों व्यक्ति गांधी मैदान के तरफ से आ रहे थे. इसी दौरान जब यह दोनों बतीस भंवरिया के समीप पहुंचे ही थे तभी अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे अशोक शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं देवेंद्र कुमार ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.
Also Read: कोई टॉयलेट में खड़े, तो कोई पंखे से है लटका, छठ-दिवाली में ट्रेन से ऐसे पहुंच रहे लोग बिहार…
ओवरटेक की वजह से हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा
स्थानीय लोगों ने बताया कि, एक ही तरफ से मोटरसाइकिल और हाईवा दोनों जा रहे थे. लेकिन ओवरटेक करने की वजह से हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इसी वजह से मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे.
हाइवा चालक पुलिस के कब्जे में
घटना स्थल पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं चालक पुलिस के कब्जे में है. अब पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










