बिहार के जहानाबाद में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, जेल परिसर में ही फंदे से लटककर दे दी जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 May 2025 7:46 AM

विज्ञापन

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Suicide News: जहानाबाद के मंडल कारा काको में तैनात महिला कक्षपाल शिवानी कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: बिहार के जहानाबाद जिले के मंडल कारा काको में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जब वहां तैनात महिला आरक्षी कक्षपाल 27 वर्षीय शिवानी कुमारी ने आत्महत्या कर ली. मृतका कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद गुप्ता की पुत्री थीं. वे पिछले एक वर्ष से मंडल कारा काको में पदस्थापित थीं.

घटना की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि शिवानी कुमारी ने जेल परिसर में आत्महत्या की है. परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आवेदन के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है.

कमरे में अकेली थी, फंदे से लटकी मिली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला कक्षपाल जेल परिसर के ब्लॉक नंबर दो के दूसरे तल्ले पर बने सरकारी आवास में रहती थीं. बुधवार की दोपहर वह अपने कमरे में अकेली थीं. इसी दौरान उन्होंने छत में लगे लोहे के हुक में दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी.

जेल प्रशासन ने कई घंटों तक दबाए रखा मामला

घटना के बाद जेल प्रशासन ने कई घंटों तक मामले को दबाए रखा. बाद में जब सूचना स्थानीय काको थाना को दी गई तो थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ संजीव कुमार सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की.

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर कमरे की बारीकी से जांच की और कई साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम देर शाम तक नहीं हो सका.

कारण अब तक अज्ञात

इस आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका के कॉल डिटेल, मानसिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Also Read: सरहद पर सबसे आगे बिहारी, पाकिस्तान का मिट सकता है नामोनिशान…, सेना के लिए तेजस्वी ने भरी हुंकार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन