Jehanabad : गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडे से युवक को पीटा

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में गाली देने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

जहानाबाद

. कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में गाली देने से मना करने पर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले को लेकर किनारी निवासी नरेंद्र कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक के अनुसार 26 अप्रैल की शाम वह गांव स्थित लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी के पास कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी अमन कुमार, छोटू, सत्यम कुमार, शिवम कुमार सहित चार लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे. गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इस दौरान आरोपियों पर देसी कट्टा दिखाकर डराने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. सूचक के अनुसार मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन, पॉकेट में रखे 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी छीनकर आरोपी फरार हो गए. शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले.

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले में शामिल अमन आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से भी थाने में मामले दर्ज हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन