21 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 11:06 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को शराबबंदी कानून के तहत कलेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कलेर. शुक्रवार को शराबबंदी कानून के तहत कलेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कलेर पुलिस को दिवागश्त्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरदलीबिगहा गांव के पास बाइक पर सवार 21 लीटर देसी शराब के साथ युवक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत हिछनबिगहा का निवासी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि कलेर पुलिस को दिवागश्ती के दौरान शराब तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक गुड्डू कुमार को 21 लीटर देसी शराब के साथ बरदलीबिगहा गांव से गिरफ्तार कर थाने लायी. पूछताछ के क्रम में सोनतटीय इलाके से शराब तस्करी करने में संलिप्तता की बात स्वीकार की है. इस संबंध में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन