मिट्टी का दीवाल गिरने से युवक की मौत

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 24 Oct 2025 7:30 PM

विज्ञापन

शकुराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ पंचायत अंतर्गत कोदई, गौरईया गांव में बीती रात मिट्टी का दीवाल गिर जाने के कारण उसमें दबकर यह युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ पंचायत अंतर्गत कोदई, गौरईया गांव में बीती रात मिट्टी का दीवाल गिर जाने के कारण उसमें दबकर यह युवक की मौत हो गयी. मृतक भगवान दास विंद (40 वर्ष) बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बीती रात खाना खाकर अपने फुसनुमा घर में सोए हुए थे. मध्य रात्रि में अचानक दीवाल गिर गया जिससे सोये अवस्था में वह दीवाल से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फ़ानन में परिजन व ग्रामीण उसे दीवाल के मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. हालांकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घर में रो-रोकर परिजनों का हाल बेहाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन