Jehanabad : ऑटो की ठोकर से युवक की गयी जान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद-अरवल एनएच-110 पर कसई गांव के समीप ऑटो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. जहानाबाद-अरवल एनएच-110 पर कसई गांव के समीप ऑटो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. मृतक की पहचान गया जिले के पूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी कुंदन कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए टेहटा आया हुआ था. शनिवार की शाम वह रिश्तेदारों के साथ बोलेरो गाड़ी से बारात छकनबिगहा जाने के लिए निकला था. जैसे ही बारात की गाड़ी कसई गांव के पास पहुंची, वहां जाम लगा हुआ था. इसी दौरान कुंदन कुमार गाड़ी से उतरकर जाम का कारण देखने के लिए सड़क किनारे पैदल जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे चल रहे कुंदन कुमार को भी जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए कूर्मा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया. लेकिन एम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन