दिव्यांग मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने को लेकर हुई बैठक आयोजित
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 28 May 2025 10:58 PM
समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी द्वारा डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक आयोजित की गई.
लोकसभा चुनाव 2024 की सराहनीय पहल का उल्लेख : बैठक में यह भी बताया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 85 वर्ष से अधिक उम्र के एवं पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थीं. आगामी विधानसभा चुनाव में भी ऐसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीइओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि वे दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को जल्द से जल्द जानकारी प्रदान करें.
इएलसी को सशक्त बनाने का निर्देश : प्लस टू विद्यालयों और महाविद्यालयों में इएलसी के गठन की जानकारी दी गयी. बैठक में इन क्लबों को सशक्त करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक के अंत में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विभागीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की पहचान, पंजीकरण एवं सुगम मतदान प्रक्रिया के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कोई मतदाता पीछे न छूटे की भावना को साकार किया जा सके. प्रपत्र प्रयोजन फॉर्म-6 नया नामांकनफॉर्म-7 नाम विलोपन
फॉर्म-8 प्रविष्टि में सुधार, फोटो पहचान पत्र बदलावफॉर्म-6ए प्रवासी मतदाता के लिए
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










