भाग लेने वाले लोगों की बनाएं सूची : एसडीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैठक . मानव शृंखला को सफल बनाने में जुटे साक्षरता कर्मी, िकया पूर्वाभ्यास सभी कम से कम 60 लोगों को मानव शृंखला में करायें शामिल-डीडीसी जहानाबाद,नगर : आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत आयोजित मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन के लिए स्वामी सहजानंद संग्रहालय में जिले के प्रेरक, टोला सेवक एवं […]
विज्ञापन
बैठक . मानव शृंखला को सफल बनाने में जुटे साक्षरता कर्मी, िकया पूर्वाभ्यास
सभी कम से कम 60 लोगों को मानव शृंखला में करायें शामिल-डीडीसी
जहानाबाद,नगर : आगामी 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत आयोजित मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन के लिए स्वामी सहजानंद संग्रहालय में जिले के प्रेरक, टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवियो की बैठक हुई. उपविकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी रामरूप प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव शृंखला को सफल बनाने की जिम्मेवारी साक्षरता कर्मियों पर है साथ ही लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी आपकी है. साक्षरता कर्मी गांव स्तर पर शिक्षा प्रदान करते हैं तथा लोगों को जागरूक बनाते हैं वे अपने साक्षरता केंद्रों पर तालिम हासिल करने वाले महिला एवं पुरुष को मानव शृंखला से जोड़े.
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सभी प्रेरक टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवी कम से कम 60-60 लोगों को मानव शृंखला में लायें. उन्होंने मानव शृंखला लेने वाले लोगों की सूची 06 जनवरी तक अपने प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक को जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर सरकार ने शराबबंदी का निर्णय लिया है इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करायें. बैठक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार ने कहा कि जिले में 183 प्रेरक,196 टोला सेवक एवं 50 शिक्षा स्वयंसेवी कार्यरत हैं. पदाधिकारियों को आस्वस्थ किया कि साक्षरता कर्मी अपने टास्क को शत-प्रतिशत पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी साक्षरता कर्मी नि:शुल्क नारा लेखन का काम कर रहे हैं. साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बैठक में वरीय साक्षरता कर्मी संतोष श्रीवास्तव ने साक्षरता कर्मियों को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मानव शृंखला में जुटने की अपील किया .
मानव शृंखला का हुआ पूर्वाभ्यास :21 जनवरी को आयोजित होने वाल मानव शृंखला को लेकर गांधी मैदान में पूर्वाभ्यास किया गया. पूर्वाभ्यास में कर्मियों ने मानव शृंखला बनाया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता रंजीत पासवान एवं साक्षरता कर्मी संतोष श्रीवास्तव के देखरेख में टोला सेवकों, प्रेरकों तथा शिक्षा स्वयं सेवियों द्वारा मानव शृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास किया गया. इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार ने कहा कि जिले में 87 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनेगी यह शृंखला ऐतिहासिक होगा. इस मौके पर साक्षरता के जुड़े लोग उपस्थित थे.
सोमवार को मानव शृंखला को लेकर आयोिजत बैठक को संबोिधत करते एसडीएम.
गांधी मैदान में मानव शृंखला का अभ्यास करते लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










