टेंपो-बाइक में टक्कर, चालक धराया

Updated:
विज्ञापन

नशे में धुत ऑटो चालक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त लगा मजमा, हुई पिटायी, टेंपो से चार लीटर देसी शराब हुआ जब्त जहानाबाद : नववर्ष की शाम करीब छह बजे नशे की हालत में टेंपो चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया. उसने एक बाइक सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया और नशे की हालत में बीच […]

विज्ञापन

नशे में धुत ऑटो चालक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

लगा मजमा, हुई पिटायी, टेंपो से चार लीटर देसी शराब हुआ जब्त
जहानाबाद : नववर्ष की शाम करीब छह बजे नशे की हालत में टेंपो चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया. उसने एक बाइक सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया और नशे की हालत में बीच सड़क पर अनाप-शनाप बकने लगा. फिर क्या था लग गया मजमा.
यह घटना हुई शहर के अरवल मोड़ के समीप. गिरफ्तार किया गया ऑटो चालक का नाम मुरारी राम है. वह भेलावर ओपी के चातर (दक्षिणी) गांव का निवासी है. उसका टेंपो जब्त कर लिया गया. टेंपो से एक गैलन में रखी चार लीटर देसी शराब भी जब्त हुई है. हुआ यह कि उक्त टेंपो चालक तेज रफ्तार में आया और अरवल मोड़ के समीप एक बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया. वह नशे में धुत था. दुर्घटना के बाद अरवल मोड़ पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. जब उसे सही ढंग से गाड़ी चलाने की नसीहत दी जा रही थी
तो वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था. उसके तेवर देख वहां जुटी भीड़ ने उसकी हल्की पिटायी की. वहीं पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और टाइगर मोबाइल फोर्स के जवानों ने उसे हिरासत में लिया. चेकिंग के दौरान उसके टेंपो से एक गैलन में बंद चार लीटर देसी शराब जब्त किया गया है. उसे नगर थाने में ले जाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन