वाहन चालकों की मनमानी के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश जहानाबाद : वाहन चालकों की मनमानी से शहर में ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था के विरुद्ध प्रशासन ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी स्वयं सशस्त्र बलों के साथ शहर की विभिन्न सड़कों और चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था का जायजा […]
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश
जहानाबाद : वाहन चालकों की मनमानी से शहर में ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था के विरुद्ध प्रशासन ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी स्वयं सशस्त्र बलों के साथ शहर की विभिन्न सड़कों और चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया ट्रांजिट पार्किंग व नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की. उन्हें आर्थिक जुर्माना किया और आगे से प्रशासन के द्वारा बनायी गयी यातायात व्यवस्था का पालन करने का निर्देश दिया. प्रभात खबर ने शहर में पार्किंग व नो-पार्किंग जोन को आदेश चालकों के द्वारा नहीं मानने, चालकों की मनमानी से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त,
यातायात पुलिस के द्वारा बरती जा रही लापरवाही और चेकिंग अभियान में लापरवाही से चालकों की बढ़ रही मनमानी से संबंधित खबर मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इस खबर को एसडीओ ने गंभीरता से लिया और मंगलवार को ही खुद निकल पड़े यातायात व्यवस्था की अद्यतन स्थिति को देखने. इस दौरान उन्होंने अरवल मोड़ के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए बनाये गये ट्रांजिट पार्किंग का हाल देख भड़क गये. वहां अनाधिकृत ढंग से वाहन खड़े कर नियम का उल्लंघन किया जा रहा था. इस स्थिति को देख एसडीओ वहां खड़े किये गये
मोटरसाइकिलों के चालक से वाहनों के कागजात की जांच की और दंड स्वरूप जुर्माने की रसीद काटी. टेंपो चालकों के द्वारा किये जा रहे परिचालन की भी स्थिति को उन्होंने देखा. फिदा हुसैन मोड़ उंटा मोड़, स्टेशन रोड और काको मोड़ के अलावा राजाबार के इलाके में भी जाकर पार्किंग प्लेस और नो-पार्किंग जोन का मुआयना किया. इस दौरान एसडीओ की गाड़ी को देख खासकर वैसे टेंपो चालक अपने अपने वाहन को सड़क पर खड़ा रखने के बजाय आवागमन करते देखे गये जो ट्रैफिक व्यवस्था का उल्लंघन कर जहां-तहां सवारियों को वाहन पर बैठाते या उतारते थे. मंगलवार को सुबह से ही शहर के अतिव्यस्त चौक चौराहों का माहौल बदला बदला दिख रहा था. यातायात पुलिस की भी गतिविधि बढ़ी हुइ थी. सड़क पर किसी को वाहन खड़ा करने नहीं दिया जा रहा था. एसडीओ ने अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है कि यातायात व्यवस्था का समुचित ढंग से पालन करने की दिशा में पूरी तरह सजग रहें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो. शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










