अरवल मोड़ के समीप से मोटरसाइकिल चोरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर चोरों के गिरोह ने एक मोटरसाइकिल उड़ा ली. उक्त घटना हुई अतिव्यस्त अरवल मोड़ के समीप से. प्राप्त खबर के अनुसार भागीरथ बिगहा गांव के निवासी अर्जुन कुमार बीआर 01बी 3161 नंबर की अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल अरवल मोड़ […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर चोरों के गिरोह ने एक मोटरसाइकिल उड़ा ली. उक्त घटना हुई अतिव्यस्त अरवल मोड़ के समीप से. प्राप्त खबर के अनुसार भागीरथ बिगहा गांव के निवासी अर्जुन कुमार बीआर 01बी 3161 नंबर की अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल अरवल मोड़ गोलंबर के समीप कांग्रेस सेवा दल सह मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के कार्यालय के पास खड़ी की थी. रात करीब आठ बजे वाहन खड़ी करने के बाद वह कार्यालय में किसी से मुलाकात करने गये. एक घंटे बाद जब वे बाहर आये और घर जाने के लिए अपनी बाइक खोजी तो वह गायब थी. वाहन चोरों का गिरोह मोटरसाइकिल ले उड़ा था.

बाइक चोरी की घटना के संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बता दें कि दो दिन पूर्व भी शहर के बीएसएनएल कार्यालय के समीप से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरों ने उड़ा ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन