मेले में 263 युवाओं को मिला रोजगार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
15 नियोजकों ने मेले में लिया भाग 714 युवाओं ने किया था आवेदन जहानाबाद नगर : जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम संसाधन विभाग द्वारा गांधी मैदान में जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मार्गदर्शन मेले में 15 नियोक्ता कंपनियों ने भाग लिया. नियोजन सह मार्गदर्शन […]
विज्ञापन
15 नियोजकों ने मेले में लिया भाग
714 युवाओं ने किया था आवेदन
जहानाबाद नगर : जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम संसाधन विभाग द्वारा गांधी मैदान में जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मार्गदर्शन मेले में 15 नियोक्ता कंपनियों ने भाग लिया. नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 714 युवाओं द्वारा विभिन्न नियोजक कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन दिया गया, जिनमें 263 युवाओं को मेले में ही रोजगार उपलब्ध करा दिया गया.
इससे पूर्व मेले के उद्घाटन अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने बताया कि आर्थिक वैश्वीकरण के इस दौर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियोजन बाजारों में नियोजन अवसरों के नये-नये आयाम विकसित हुए हैं. इसके लिए कुशल प्रशिक्षण श्रमशक्ति की आवश्यकता है. वैश्वीकरण के कारण जो नये-नये अवसर विकसित हुए हैं.
इन पर लगातार नियुक्तियां चल रही हैं. परंतु ये नियोजन अवसर अधिकतर असंगठित क्षेत्र या निजी क्षेत्र में विकसित हुए हैं, जिस पर नियुक्ति एवं चयन की प्रक्रिया में मात्र बेरोजगारों की क्षमता एवं कौशल ही मापदंड है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने अपनी प्रगतिशील सोच को सार्थक तौर पर एवं व्यावहारिक रूप एवं आयाम देने के उद्देश्य से गत पांच वर्षों से जिला स्तर पर नियोजन मेला आयोजित कर रहा है, जिससे अधिक- से- अधिक बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










