राजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद. बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री शिवचंद्र राम एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद और वर्तमान में बेलागंज के विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने काको मोड़ के समीप जोरदार स्वागत किया. उक्त नेताद्वय पटना से गया एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे. काको मोड़ पर युवा राजद […]

विज्ञापन
जहानाबाद. बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री शिवचंद्र राम एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद और वर्तमान में बेलागंज के विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने काको मोड़ के समीप जोरदार स्वागत किया. उक्त नेताद्वय पटना से गया एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे.
काको मोड़ पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव के नेतृत्व में राजद नेता विनोद कुमार यादव, गणेश यादव, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा समेत महागंठबंधन के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री एवं विधायक ने वाहन से उतर कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और सरकार के द्वारा जनहित में चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का सुझाव दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन