सड़क किनारे अवैध कब्जा करने की मची होड़

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने और आम लोगों को हो रही परेशानी से राहत दिलाने के लिए कुछ ही दिनों पूर्व प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस दौरान एनएच 83 पर हर तरह की दुकानें लगाकर संकीर्ण की गयी सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने और आम लोगों को हो रही परेशानी से राहत दिलाने के लिए कुछ ही दिनों पूर्व प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस दौरान एनएच 83 पर हर तरह की दुकानें लगाकर संकीर्ण की गयी सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था. इसका परिणाम यह निकला था कि शहर से होकर गुजरने वाला पटना-गया रोड व्यवस्थित दिखने लगा था. लेकिन अभियान चलाने के महज 10 दिनों के बाद ही स्थिति पहले जैसी हो गयी.

फिर से एनएच 83 पर काको मोड़ से लेकर कोर्ट एरिया तक अतिक्रमण कर दुकानें सजा दी गयी है. ऐसा इस कारण हुआ कि प्रशासन के द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शिथिल पड़ गया है. निगरानी नहीं किये जाने के कारण खासकर काको मोड़ से उंटा मोड़ तक उसी तरह अवैध कब्जा करने की होड़ मच गयी है जैसे 10 दिनों पूर्व के हालात थे. वर्तमान समय में काको मोड़ से लगातार बस स्टैंड तक और काको मोड़ से प्राचीन देवी मंदिर उंटा तक सड़क के दोनों किनारे सड़क पर दुकानें सजा दी गयी है.

फुटपाथों पर भी कब्जा :एनएच 83 के दोनों तरफ नाले के ऊपर फुटपाथ बनाया गया है. जिस पर पैदल यात्रियों को चलने की सुविधा है. लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. अहले सुबह से ही फुटपाथ पर दुकानें लगा दी जाती है. इन फुटपाथों पर एक दो नहीं बल्कि पचास-साठ की संख्या में मीट मुर्गे- मछली अंडे की दुकानों के अलावा छोटे -छोटे होटल खोल दिये गये हैं. इसके अलावा अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ तक के फुटपाथ पर भी दुकान खोल दिये गये हैं. अब तो इन फुटपाथों पर टेबुल बेंच लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है. जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इसी तरह जहानाबाद कोर्ट एरिया में भी फिर से अतिक्रमण कारियों का कब्जा होने से शहर की सुरत बिगड़ गयी है.
जाम से बढ़ी मुसीबत :अवैध कब्जा हटाने के बाद सड़क चौड़ी दिखने लगी थी. छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में भी सहुलियत होती थी. जाम की समस्या का भी काफी हद तक निदान हुआ था. परंतु अतिक्रमणकारियों के बढ़े मनोबल ने इन सारी स्थितियों पर पानी फेर दिया. सड़क का अतिक्रमण किये जाने से एक तो दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है और दूसरे यह कि शहर में फिर से जाम की समस्या उभरने लगी है. बता दें कि एक पखवारा पूर्व स्टेशन सब्जी मंडी उंटा के समीप ट्रक से कुचल कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया था और जोरदार ढंग से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने का निर्देश दिया था.
फिर अभियान चलाया जायेगा
सड़क पर फिर से अतिक्रमणकारियों के द्वारा पांव पसारने पर लगाम लगाया जायेगा. जिन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें सजायी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. फिर से अभियान चलाया जायेगा. एनएच पर किसी को भी अतिक्रमण करने की कतई इजाजत नहीं दी जायेगी.
संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी.
अधिकािरयों को राजस्व वसूली तेज करने का निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन