कैशलेस भुगतान की दी गयी जानकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतिभागियों को कैश लेस संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई के लिए कैश लेस भुगतान की ओर बढ़ रहे भारत की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्राेलियम पदार्थों के डिजिटल भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतिभागियों को कैश लेस संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई के लिए कैश लेस भुगतान की ओर बढ़ रहे भारत की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्राेलियम पदार्थों के डिजिटल भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
वहीं उपनगरीय रेल नेटवर्क पर मासिक सीजन टिकट की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान करने पर 0.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. ऑन लाइन टिकट खरीदने पर 10 लाख रुपये तक मुफ्त दुघर्टना बीमा का लाभ मिल रहा है.
प्रतिभागियों को बताया गया कि दो हजार तक के किसी प्रकार का लेन-देन करने पर कोई चार्ज नहीं लग रहा है. नार्बाड की मदद से सरकार 4.32 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड धारको को रूपे किसान कार्ड जारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों और सरकारी बैंकों की सहायता करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










