मरम्मत के 10 दिन बाद ही टूटने लगी है सड़क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अनदेखी . बभना- शकुराबाद पथ पर चल रहा कार्य ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का लगाया आरोप पदाधिकारी ने कहा, गुणवता के साथ नहीं होगा समझौता जहानाबाद : पथ निर्माण विभाग के मंत्री से लेकर जिले के आला अफसर सड़क निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग कर सुदृढ़ निर्माण कराने की सलाह […]
विज्ञापन
अनदेखी . बभना- शकुराबाद पथ पर चल रहा कार्य
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का लगाया आरोप
पदाधिकारी ने कहा, गुणवता के साथ नहीं होगा समझौता
जहानाबाद : पथ निर्माण विभाग के मंत्री से लेकर जिले के आला अफसर सड़क निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग कर सुदृढ़ निर्माण कराने की सलाह देते रहे हैं. लेकिन धरातल पर दिये गये निर्देश का पालन होता नहीं दिखायी दे रहा है. जिले के वभना-शकुराबाद पथ पर हाल में हीं एजेंसी द्वारा कराये गये सड़क मरम्मत का कार्य बानगी के तौर पर देखा जा सकता है. सड़क मरम्मती का कार्य होने के 10 दिन बाद ही कई जगहों पर सड़क उखड़नी शुरू हो गयी है. संवेदक द्वारा कराया गया घटिया मरम्मत कार्य से आम लोगों ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क एक छोर से बन रही है, तो दूसरे छोर से उखड़नी शुरू हो गयी है. वभना से अमैन तक दर्जनों ऐसी जगह हैं, जहां हाल ही में एजेंसी द्वारा सड़क का कालीकरण का कार्य कराया गया था. उक्त पथ पर सिकरिया, बेलदारी विगहा, शाहपुर, अमैन सहित कई ऐसी जगह हैं, जहां सड़क पूरी तरह बिखर गयी है. सड़क पर बिखरे छोटे- छोटे कंकड़ खास कर दो पहिया वाहनों के लिए सरदर्द साबित हो रहे हैं. कभी कभार तो मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना की वजह से घायल भी हो जाते हैं. अमैन निवासी सौरभ कुमार, टिंकू कुमार ने विभाग के पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण कराने की मांग की है. इधर, पथ निर्माण विभाग के एसडीओ समलदेव प्रसाद ने इस कहा कि संवेदक द्वारा कराया गया सड़क निर्माण का कार्य काल पूरा नहीं होने के कारण विभाग से मरम्मत कराने का कोई प्रोविजन नहीं है.
वर्ष 2018 में उक्त पथ का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही विभाग कार्य करा सकता है. सड़क मरम्मत का कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है. निर्माण में घटिया सामग्री व गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता. टूटी सड़क की फिर से संवेदक द्वारा मरम्मत करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










